पलामू : घर में घुसा कोयला लदा अनियंत्रित हाइवा, कोई हताहत नहीं

Palamu : पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा. घटना लेस्लीगंज थाना के बैरिया...

Palamu : पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा. घटना लेस्लीगंज थाना के बैरिया गांव की है. टक्कर इतनी तेज थी कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर की तेज आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गयी. आस पास के लोगों ने बताया कि टक्कर मंगलावर सुबह 3 : 30 बजे हुई. वहीं, मकान शिव साव नामक व्यक्ति का है. गर्मी के कारण परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे. जिससे जान माल की हानि नहीं हुई.

इस जोरदार भिड़ंत में हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ. जिससे चालक का पैर केबिन में ही फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कटर मशीन का इंतजाम किया और लोहे को काटकर काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर, पीड़ित परिवार ने मकान को हुए भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.

 

ALSO READ : 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल , नयी दरें लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *