हजारीबाग में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होगी खत्म, सिंदूर पावर स्टेशन में नया बिजली ब्रेकर स्थापित

Hazaribag: भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार बढ़ते लोड और लोड शिफ्टिंग के कारण शहरवासियों को बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या...

Hazaribag: भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार बढ़ते लोड और लोड शिफ्टिंग के कारण शहरवासियों को बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा था. इससे न केवल आम जनता परेशान थी, बल्कि बिजली विभाग के उपकरणों और डीवीसी  पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा था. इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग द्वारा बड़ा कदम उठाया गया, जिससे अब उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली मिल सकेगी.

सिंदूर पावर स्टेशन में तकनीकी सुधार, लगा नया ब्रेकर

समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सिंदूर स्थित बिजली स्टेशन में आवश्यक तकनीकी कार्य किए गए. इस दौरान विभाग की ओर से पावर स्टेशन में एक नए आधुनिक बिजली ब्रेकर की स्थापना की गई. कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए आपूर्ति रोकी गई थी, ताकि भविष्य में बिना किसी फॉल्ट के लगातार सप्लाई दी जा सके. कार्य के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ  समेत विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही और लगातार काम की मॉनिटरिंग करती रही.

Read Also: जामताड़ा में बड़ा हादसा टला, स्कूल की दीवार से जा टकराया तेज रफ्तार मिनी ट्रक

अब लोड की समस्या से मिलेगी मुक्ति

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था के बाद बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी. उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिलती रहेगी. डीवीसी पर पड़ने वाला अतिरिक्त लोड और दबाव भी काफी कम हो जाएगा, जिससे पावर सिस्टम मजबूत होगा. तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, शहर के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली की निर्बाध आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *