जामताड़ा में बड़ा हादसा टला, स्कूल की दीवार से जा टकराया तेज रफ्तार मिनी ट्रक

News Wave Desk: झारखंड के जामताड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना...

News Wave Desk: झारखंड के जामताड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया उच्च विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से जा टकराया. घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. अचानक जोरदार आवाज सुनते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया.

तेज गति के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक काफी तेज रफ्तार में जामताड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे स्कूल की चारदीवारी से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Read Also: क्या खत्म हो गया धोनी का IPL सफर? मांजरेकर बोले- दिलचस्पी खत्म हो गई

बाल-बाल बचे बच्चे, चालक घायल

गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई छात्र या शिक्षक ट्रक की चपेट में नहीं आया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए. वहीं दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं.

ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकालकर पास के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भेजा. हादसे की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *