प्रेम प्रकाश और विष्णु अग्रवाल से जुड़े लैंड स्कैम में ED ने धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई को किया समन

Ranchi: चेशायर होम रोड स्थित भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉंड्रिंग केस में ED की जांच एक बार...

Ranchi: चेशायर होम रोड स्थित भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉंड्रिंग केस में ED की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है. ED ने इस केस में धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई समेत पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने उक्त सभी लोगों को समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है. जानकारी के मुताबिक धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई जामिनी नाम की कंपनी में महत्वपूर्ण पदों पर हैं या रह चुके हैं. जामिनी कंपनी का जुड़ाव और वित्तीय लेनदेन प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव से है और उस कंपनी में पुनीत भार्गव के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर हुए हैं.

यह भी पढ़ें: कोडरमा नगर पंचायत की बैठक मे हंगामा, जमकर गाली-गलौज, देख लेने की धमकी

मामले में अबतक कई अहम खुलासे

भूमि घोटाले से शुरू हुए इस केस की जांच में अब तक कई अहम खुलासे हुए हैं. ED ने इस मामले में कांड संख्या 5/2023 दर्ज की है. इस केस में शहर के चर्चित बिल्डर विष्णु अग्रवाल और प्रेम प्रकाश समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस केस के सभी आरोपी फिलहाल बेल पर हैं लेकिन ED की ओर से इस केस से जुड़े पांच लोगों को समन किए जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी को कोई ठोस सबूत मिले हैं जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रांची: भवन निर्माण विभाग के ऑफिस में घुसकर अधिकारियों से मारपीट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *