29 जुलाई को होगी चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक, चार प्रमुख एजेंडों पर होगी चर्चा

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद की बोर्ड बैठक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित...

Chakradharpur Municipal Council board
चक्रधरपुर नगर परिषद

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद की बोर्ड बैठक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सूचना जारी कर सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है.

इन विषयों पर की जाएगी चर्चा 

बैठक में नगर परिषद के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. जारी एजेंडे के अनुसार, बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा-

  • पिछली बोर्ड बैठक की संपुष्टि.
  • नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत एजेंसी के कार्यों की समीक्षा.
  • नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्षेत्र के बकाया सेवा शुल्क से संबंधित विषय पर चर्चा.
  • अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर विचार.

कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी बोर्ड सदस्यों से समय पर बैठक में भाग लेकर नगर परिषद के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: बंदगांव: लंबी बीमारी से मृत युवक के परिजनों को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी आर्थिक सहायता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *