Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की स्वीकृति से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी गई है. नई सूची में पश्चिमी सिंहभूम के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जे.बी. तुबिद, मालती गिलुवा और सतीश पुरी को शामिल किया गया है.
जिला कमेटी ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा. जिला कमेटी ने सभी के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी दीं.
