होली से पहले सिल्ली में शांति समिति की अहम बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प

सिल्ली/ रांची: होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. रविवार को Silli थाना परिसर में शांति समिति...

सिल्ली/ रांची: होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. रविवार को Silli थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की.

जबरन रंग न डालें, अफवाहों से रहें दूर

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि रंग खेलते समय किसी पर जबरन रंग न डालें और त्योहार की गरिमा बनाए रखें. अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे.

हुड़दंग पर सख्ती, बढ़ेगी पुलिस गश्ती

Muri ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने स्पष्ट किया कि होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पर्व के दौरान नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहार के दौरान शराबियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की मांग की. साथ ही प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बैठक का संचालन मोहम्मद फारुख ने किया और अंत में सभी ने मिलकर शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *