Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में भू-माफियाओं पर जिला प्रशासन का डिजिटल वार, DC ने जारी की विशेष ईमेल आईडी

Hazaribagh: जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक जल स्रोतों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जिला...

Hazaribagh: जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक जल स्रोतों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. हजारीबाग जिला प्रशासन ने आम लोगों को सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देते हुए एक विशेष ईमेल आईडी जारी की है. अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे.

जल, जंगल और जमीन पर अवैध कब्जे की होगी शिकायत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिले में किसी सरकारी तालाब, पोखर, नदी, नाला, गैर मजरूआ खास भूमि या वन क्षेत्र पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, तो उसकी सूचना सीधे जिला प्रशासन को दी जा सकती है.अक्सर स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी होती थी. इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह नई व्यवस्था शुरू की है, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

साक्ष्य के साथ इस ईमेल पर भेजें शिकायत

प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शिकायत भेजते समय संबंधित स्थल के फोटो और जरूरी दस्तावेज भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न करें, ताकि जांच टीम को कार्रवाई में आसानी हो सके.

त्वरित जांच और कार्रवाई का दावा

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ईमेल पर मिलने वाली हर शिकायत की प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा जांच कराई जाएगी. मामला सही पाए जाने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भू-राजस्व अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने इसे सार्वजनिक संपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी वाला अभियान बताया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास हो रहे किसी भी अवैध कब्जे की जानकारी प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं.

ALSO READ:फ्लाइओवर पर स्पीड लिमिट तोड़ी तो कटेगा चालान, लगेगा स्पीडगन व कैमरा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *