Ranchi : रांची लोकसभा सीट को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों में चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर भाजपा नेता आदित्य साहू ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में रांची लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कर रहे हैं और वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं.

आदित्य साहू ने कहा कि कुछ समय से उनके नाम को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चर्चा में लाया जा रहा है. जिससे कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न तो उनकी ऐसी कोई व्यक्तिगत इच्छा है और न ही वे इस प्रकार का कोई विचार अपने मन में रखते हैं.
उन्होंने कहा कि उनके लिए संगठन सर्वोपरि है और वे स्वयं को संगठन का एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं. संगठन ने समय समय पर जो भी जिम्मेदारी सौंपी है. उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाने का प्रयास किया है. आगे भी संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते रहेंगे.
ALSO READ : लैंड ऑफ फ्यूचर के रूप में उभर रहा राज्य, अपार संभावनाएं: राममोहन नायडू
