Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 छात्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

Seraikela : जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 8 जुलाई 2026 को विभिन्न...

Seraikela
सरायकेला के स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप

Seraikela : जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 8 जुलाई 2026 को विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया.  शिविरों के दौरान कुल 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया . विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया.  योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी.

विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमदिया में डॉ. डिंपल कुंकल ने 51 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया.  योग प्रशिक्षक भवानी शंकर साहू ने योगाभ्यास कराया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधि में डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन ने 47 छात्र-छात्राओं की जांच कर पेट दर्द, खुजली, सिरदर्द, त्वचा रोग एवं सर्दी जैसी समस्याओं के लिए दवाइयां और परामर्श दिया.  योग प्रशिक्षक राकेश साहू एवं सरिता महतो ने योग के महत्व की जानकारी दी.उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर में डॉ. यासमीन हैदरी ने 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया.  योग प्रशिक्षक जितेंद्र नाथ महतो ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय भण्डारीसाई में डॉ. प्रीति कुमारी ने 50 छात्र-छात्राओं की जांच कर सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं. योग प्रशिक्षक खेला मुर्मू, कलावती महतो एवं सीता सोरेन ने योगाभ्यास कराया.

निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया 

जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में आयोजित शिविर में डॉ. प्रभा ने 45 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. सर्दी, खांसी एवं पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याओं के लिए परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया.  योग प्रशिक्षिका रसमनी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया. जिला प्रशासन ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देना है.  सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

ALSO READ: गुमला: खाद्य मानकों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, गुमला में विभाग ने चलाया अभियान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *