Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: DVC के कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां ‘इम्प्लॉई ऑफ द ईयर‘ अवार्ड से सम्मानित,बोकारो थर्मल का बढ़ाया मान

Bermo: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के वरीय प्रबंधक (मैकेनिकल) सह...

DVC चेयरमैन से सम्मान प्राप्त करते देव प्रसाद खां
DVC चेयरमैन से सम्मान प्राप्त करते देव प्रसाद खां

Bermo: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के वरीय प्रबंधक (मैकेनिकल) सह कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां को पूरे डीवीसी का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी चुना गया. निगम स्तर पर कार्यकारी श्रेणी (2025-26) में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और असाधारण योगदान के लिए उन्हें डीवीसी के चेयरमैन गुरमीत सिंह के हाथों ‘इम्प्लॉई ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया. इस गरिमामयी अवसर पर डीवीसी के सदस्य सचिव एसएस दास, सदस्य तकनीकी एसके पांडा और ईडी (एचआर) सौरभ शर्मा सहित कई वरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. देव प्रसाद खां ने जब बोकारो थर्मल में वरीय प्रबंधक मैकेनिकल के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था, तब वहां ईटीपी, एसटीपी और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) जैसे बेहद महत्वपूर्ण निर्माण कार्य वर्षों से अधर में लटके हुए थे. पावर प्लांट के एफजीडी (फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन) निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने इन सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराने का जिम्मा उन्हें सौंपा. इसके लिए विशेष रूप से कंस्ट्रक्शन हेड का पद सृजित कर देव प्रसाद खां को जिम्मेदारी दी गई.

लंबित परियोजनाओं को दी रफ्तार, एनओसी से लेकर आरओबी तक निभाई अहम भूमिका

इसके बाद उन्होंने उन सभी चुनौतीपूर्ण और अधूरे कार्यों को अपने हाथ में लिया, जो सिविल विंग के स्तर पर लंबित थे. एसटीपी और ईटीपी के निर्माण कार्य को गति देने के लिए सबसे बड़ी बाधा रेलवे की जमीन को लेकर आ रही एनओसी की थी. देव प्रसाद खां ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए डीआरएम धनबाद से मुलाकात की और सभी तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए एनओसी हासिल कर काम शुरू करवाया. इसके अतिरिक्त उन्होंने पावर प्लांट में ईटीपी निर्माण और पिछले नौ वर्षों से लटके डीवीसी के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कार्य को समय पर पूरा कराने में एचओपी के नेतृत्व में अत्यंत सराहनीय और केंद्रीय भूमिका निभाई. कोलकाता मुख्यालय में पूरे डीवीसी के बेस्ट इम्प्लॉई का गौरव हासिल करने के बाद बुधवार को बोकारो थर्मल पहुंचने पर भी उन्हें स्थानीय स्तर पर बेस्ट कर्मचारी के अवार्ड से सम्मानित किया गया.

इस दोहरी सफलता और बड़े सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए देव प्रसाद खां ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एचओपी सुशील कुमार अरजरिया के कुशल मार्गदर्शन और अपनी पूरी टीम के अथक सहयोग को दिया है. उन्होंने पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी डेडिकेशन के साथ अपनी सेवाएं देने की बात कही.

ALSO READ: DVC स्थापना दिवस पर कोनार डैम में ‘रन फॉर DVC’, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *