Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बुधवार का है, जहां वन विभाग की टीम ने रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदा एक बाइक को ढोढाकोला जंगल के मोटकी सखुया के समीप से जब्त किया.

बताया जाता है कि रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा. जानकारी के अनुसार एक बौरा बाइक में ढिबरा लोड कर मोटकी सखुया से डोमचांच की ओर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वन विभाग की टीम को देखकर चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.
ALSO READ: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रांची के दवा दुकानदारों की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी
वन अधिनियम के तहत दर्ज किया जा रहा मामला
वन विभाग की टीम ने ढिबरा लदी बाइक को जब्त कर वन परिसर लाया, जहां वन अधिनियम के तहत वाहन को चिन्हित करते हुए मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
