गुमला: 6 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, नगड़ी से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद

Gumla: कुरकुरा थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे...

Gumla: कुरकुरा थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.  गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के कुरूम गांव निवासी मोनी महली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कुरकुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को मोनी महली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला. परिजनों ने भी उसके संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया.

आरोपी गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजय मुंडा के नेतृत्व में पुलिस ने टेक्निकल सेल और गुप्तचर विभाग की मदद से ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान देर रात रांची के नगड़ी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, नाबालिग छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

ALSO READ: गिरिडीह में CBI की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार घूस लेते CGST कमिश्नर और इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, जमशेदपुर और नालंदा में भी छापेमारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *