केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों से पूछताछ

Ranchi: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल( CAPF ) जीडी के परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना पर टाटीसिलवे पुलिस...

Ranchi: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल( CAPF ) जीडी के परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना पर टाटीसिलवे पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए परीक्षार्थियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर रही है. यह मामला रांची पुरुलिया रोड़ के टाटीसिलवे स्थित जिनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का है. जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य वर्ग 2026 की परीक्षा गुरुवार को आयोजित की गई थी. जिनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था जहां जांच के क्रम में गड़बड़ी किए जाने की शिक़ायत मिलने पर टाटीसिलवे पुलिस पहुंची थी.

ग्रामीण एसपी व डीएसपी पहुंचे जांच में

परीक्षा में गड़बड़ी की शिक़ायत पर टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसें उरांव केंद्र पर पहुंचे एवं जांच की. प्रभारी के द्वारा वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद ग्रामीण एसपी एवं डीएसपी मुख्यालय प्रथम केंद्र पर पहुंचे एवं हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की.

ऑब्जर्वर की संलिप्तता भी सामने आई चल रही परीक्षा की गड़बड़ी में ऑब्जर्वर की मिलीभगत की भी सूचना है. संभवतः हिरासत में लिए गए लोगों में ऑब्जर्वर भी शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *