Ranchi: झारखंड में खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 6 बड़े प्रोजेक्ट्स के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर जारी कर दिया गया है. इन सभी परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 51 करोड़ 10 लाख से अधिक है. इस मेगा प्लान के तहत दुमका में मॉडर्न एथलेटिक्स ट्रैक से लेकर गिरिडीह और रांची में स्वास्थ्य व खेल परिसरों का कायाकल्प किया जाएगा. टेंडर 11 जून की शाम पांच बजे तक जमा किए जाएंगे. 12 जून को टेंडर खुलेगा.

विभिन्न जिलों के प्रोजेक्ट्स और उनका बजट:
गिरिडीह में बनेगा नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- कार्य का नाम: गिरिडीह ब्लॉक के अंतर्गत खेल परिसर का निर्माण.
- अनुमानित लागत: 14 करोड़ 16 लाख 09 हजार 947 रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 12 महीने
रांची के डोरंडा में कम्युनिटी हेल्थ व डे केयर सेंटर का पुनर्विकास और अपग्रेडेशन
- अनुमानित लागत: 11 करोड़ 09 लाख 38 हजार 472 रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 12 महीने
पलामू में खुलेगा नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
पलामू जिले के हरिहरगंज ब्लॉक में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का निर्माण.
- अनुमानित लागत: 8 करोड़17 लाख 54 हजार 904 रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 11 महीने
दुमका में बनेगा 8-लेन का आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक
- कार्य का नाम: दुमका के कमर दुधनी स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8-लेन वाले आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण
- अनुमानित लागत: 7 करोड़ 60 लाख 44 हजार 412 रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 09 महीने
Read Also: हजारीबाग में सड़क से अतिक्रमण हटाएं, नहीं तो होगा सामान जब्त और 25 हजार तक जुर्माना
गिरिडीह सदर अस्पताल का होगा कायाकल्प
- कार्य का नाम: गिरिडीह के सदर अस्पताल का अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण।
- अनुमानित लागत: 5 करोड़ 33 लाख 87 हजार 740 रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 12 महीने
खूंटी में 100 बेड वाले नए हॉस्टल का निर्माण
- कार्य का नाम: खूंटी जिले में 100 बेड की क्षमता वाले नए हॉस्टल भवन का निर्माण।
- अनुमानित लागत: 4 करोड़ 72 लाख 24 हजार 083रुपए
- काम पूरा करने की अवधि: 11 महीने
