Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: SIR 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Pakur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित...

SIR 2026
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Pakur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने खजूरडांगाल (बूथ संख्या- 203) तथा बासेतकुण्डी (बूथ संख्या- 204 एवं 205) पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया.

BLO के कार्यों की गहन समीक्षा, अभिलेखों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों, गणना प्रपत्रों के संधारण, घर-घर संपर्क अभियान, प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने प्रत्येक प्रपत्र की गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

BLO को बेहतर प्रशिक्षण का दिखा सकारात्मक परिणाम

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध एवं बहुस्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया, जहां बीएलओ मतदाताओं को प्रत्येक कॉलम की जानकारी देकर पूरी सावधानी से प्रपत्र भरवा रहे हैं. उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी कोई गंभीर त्रुटि नहीं मिली. यदि किसी स्तर पर छोटी-मोटी त्रुटि रह भी जाती है तो बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा उसकी जांच कर उसे सुधारने के बाद ही आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है.

AlsoRead:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले राधा कृष्ण किशोर, संगठन को धार देने पर चर्चा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *