Chakradharpur: चक्रधरपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंपरोड में शुक्रवार को दो दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. समर कैंप के दौरान बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योगा, जुम्बा डांस, एक्सपेरिमेंट, पेंटिंग, इंडोर गेम एवं आउटडोर गेम जैसी कई रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया.
ALSO READ: जमशेदपुर: मंईंया सम्मान सत्यापन के लिए, 42 डिग्री की तपती धूप में घंटों कतार में खड़ी रहीं महिलाएं
बच्चों में बढ़ती है आत्मविश्वास और सीखने की रुचि
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, समरसता की भावना विकसित होती है तथा नई चीजें सीखने के प्रति उनकी रुचि में वृद्धि होती है. समर कैंप के सफल आयोजन में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी और सुलेखा टुडू सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा.
