पलामू: हजरत दाता पीर बख्श शाह का दो दिवसीय उर्स आज से शुरू, 23 मई को जलसा, 24 मई को कव्वाली कार्यक्रम

उद्घाटन के मौके पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती रहेंगे मौजूद...

  • उद्घाटन के मौके पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती रहेंगे मौजूद

Palamu: हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक हजरत दाता पीर बख्श शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स की तैयारी पूरी हो चुकी है. उर्स कमिटी के सचिव जनाब आरजू खान ने बताया कि उर्स के पहले दिन 23 मई को जलसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें हिंदुस्तान के नामचीन मौलाना व उलमा शामिल होंगे. शनिवार की शाम सरकारी दाता पीर बख्श के मजार पर चादरपोशी के साथ उर्स की शुरुआत होगी. वहीं 24 मई को कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल बाबू गुलाम साबरी और कव्वाल तनवीर इंडियन के बीच शानदार मुकाबला होगा. उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहारी गांव निवासी इब्राहिम सेठ के सौजन्य से कव्वाली कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें: 10 जून से झारखंड में सैंड लॉकडाउन: मांग और आपूर्ति का खौफनाक गणित, 60 फीसदी का ‘ब्लैक होल, हो जाएगी 4 लाख मजदूरों की रोजी-रोटी पर आफत

मजार को आकर्षक तरीके से सजाया गया

उर्स को लेकर मजार को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूरे परिसर में लाइट की व्यवस्था की गयी है. कार्यकम को सफल बनाने में उर्स कमिटी के अध्यक्ष एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, संयोजक इब्राहिम सेठ, संरक्षक डॉक्टर एजाज आलम, मुखिया नवाजिश खान, मुस्लिम खान, इसरार खान, जुल्फिकार अली, अफरोज आलम, बाबर आलम, मुमताज खान, अकरम खान, बब्लू हुसैन, असगर खान, सद्दाम खान, जाहिद खान, शहंशाह खान, हीरू खान, घीनू प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अखिलेश समेत कई लोग जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: अति-गरीबों के सशक्तिकरण में झारखंड ने रचा इतिहास, लांच हुई जेएच-एसएवाई योजना, देश के लिए बनेगा मॉडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *