चास में बिजली की लचर व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Bokaro: चास क्षेत्र में उत्पन्न बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के...

Bokaro: चास क्षेत्र में उत्पन्न बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार व भाजपा नेता मुकेश राय के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई.

लोगों ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था से अवगत कराया. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के एसडीओ और जेई आम लोगों के फोन तक नहीं उठाते हैं, जिसके कारण शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पाता है.

अधूरा छोड़ दिया गया केबल बदलने का काम

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कैलाश नगर एवं चीरा चास क्षेत्र में लाइन का केबल बदला जा रहा था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया. लाइन को सही तरीके से नहीं जोड़े जाने के कारण कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें खुद निजी मिस्त्री बुलाकर बिजली लाइन जुड़वानी पड़ती है. इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है.

ALSO READ: छेड़छाड़ के आरोपी क्लिनिक संचालक को भेजा गया जेल, रातभर थाने में गरजता रहा आक्रोश

जल्द समाधान का विभाग ने दिया आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के एक्सिक्यूटिव ऑफिसर से मिलकर क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की. मामले को गंभीरता से सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की बिजली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा तथा अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *