Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में होली से पहले विशेष छापामारी: अवैध मद्य उत्पादन और बिक्री पर नकेल, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

सरायकेला: जिले में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और अवैध मद्य निर्माण एवं बिक्री पर कड़ा नियंत्रण...

सरायकेला: जिले में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और अवैध मद्य निर्माण एवं बिक्री पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित किया है.

विशेष छापामारी अभियान

उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां के निर्देश पर और अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावां के निर्देशन में 02 मार्च को चांडिल थाना क्षेत्र में चाकुलिया एवं भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया.

Also Read: सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद लौटी होली की चमक, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के संग झूमा धनबाद

अवैध चुलाई अड्डों का पर्दाफाश

छापामारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. घटनास्थल से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही विनष्ट किया गया. इसके साथ ही 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई.

कानूनी कार्रवाई

बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया और अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी है.

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और समाज में अवैध शराब के दुरुपयोग को रोकना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *