Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: अब परिवहन कार्यालय आपके द्वार! पंचायत में ही अब बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Gumla: गुमला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आपको अपना ड्राइविंग या लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के लंबे...

Gumla Transport Office
एआई इमेज

Gumla: गुमला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आपको अपना ड्राइविंग या लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के लंबे चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है. झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” अभियान की शुरुआत की है. अब आपके अपने पंचायत भवन में ही कैंप लगाकर लाइसेंस बनाए जाएंगे. कल यानी 25 जून 2026 से इस महा-अभियान की शुरुआत हो रही है और पहला कैंप रायडीह प्रखंड से शुरू होने जा रहा है.

कैंप की मुख्य बातें

  • पहला कैंप: रायडीह (25 जून 2026)
  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
  • स्थान: नवागढ़ पंचायत भवन में
  • सुविधा: फॉर्म भरने से लेकर लर्निंग टेस्ट तक—सब कुछ ऑन-स्पॉट!

कैंप में आने से पहले रहें तैयार (जरूरी दस्तावेज)

अपना लाइसेंस बिना किसी रुकावट के बनवाने के लिए घर से निकलते समय ये जरूरी कागजात जरूर साथ रखें:

  • पहचान व पते का प्रमाण: आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र.
  • आयु प्रमाण पत्र: वोटर आईडी कार्ड या 10वीं की मार्कशीट.
  • अन्य: पासपोर्ट साइज फोटो और अपना ब्लड ग्रुप (Blood Group) की जानकारी.
  • फीस भुगतान: आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन लिया जाएगा। इसलिए अपने साथ UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm) या ATM कार्ड जरूर लाएं.

करना क्या है?

  • parivahan.gov.in वेबसाइट पर जा कर सारथी सर्विस से लर्निंग लाइसेंस के लिए फॉर्म भरना है.
  • फॉर्म भर कर सभी दस्तावेजों के साथ आयोजन की तिथि पर पंचायत भवन पर पहुंचना है.
  • परिवहन विभाग के कर्मी मौके पर ही आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और मौके पर ही आपका लर्निंग टेस्ट (कंप्यूटर/फॉर्म आधारित) लेंगे.
  • टेस्ट पास करते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

आपके पंचायत में कब लगेगा कैंप? (पूरा शेड्यूल)

क्र.सं. प्रखंड का नाम कैंप की तारीख कैंप का स्थान (पंचायत भवन)

1. रायडीह 25.06.2026 नवागढ़.
2. सिसई 27.06.2026 नगर.
3. पालकोट 01.07.2026 पालकोट.
4. कामडारा 03.07.2026 कामडारा.
5. गुमला 04.07.2026,गुमला, 06.07.2026, खरका, 07.07.2026 , फासिया.
6. घाघरा 10.07.2026,नवडीहा, 13.07.2026 , देवाकी.
7. डुमरी 15.07.2026 नवाडीह.
8. चैनपुर 17.07.2026,रामपुर, 20.07.2026 , बरबेनगर.
9. विशुनपुर 23.07.2026,सेरका, 25.07.2026 , विशुनपुर.
10. भरनो 27.07.2026,करौंदाजोर, 28.07.2026 , डोम्बा.
11. बसिया 29.07.2026,मामरला, 30.07.2026 , कोनबीर.
12. प०अ०ए० जारी 31.07.2026 गोविन्दपुर.

यह भी पढ़ें: मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाई जा रही 79 पाउच व केन अवैध शराब बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *