Click Here
Click Here
Click Here

हेमंत सोरेन सरकार की पहल: झारखंड के वृद्ध, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को हर महीने 4 हजार रुपये पेंशन

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के कलाकारों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशील पहल...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के कलाकारों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशील पहल और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने “मासिक निवृत्तिका (कलाकार पेंशन) योजना” को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य के वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार और स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों को अब हर महीने 4,000 रुपये पेंशन दी जाएगी. सरकार का कहना है कि यह योजना उन कलाकारों के लिए सहारा बनेगी, जो उम्र, बीमारी या दिव्यांगता की वजह से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला: एक ही ट्रैक पर आई दो वंदे भारत ट्रेनें, आधुनिक सिग्नल प्रणाली ने बचाई सैकड़ों जान

पात्र कलाकारों से किए गए हैं आवेदन आमंत्रित

इस योजना के तहत पात्र कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. चयनित कलाकारों को हर महीने 4,000 रुपये की सम्मान राशि डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी. कला-संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के कलाकारों के जीवनपर्यंत योगदान के प्रति सरकार के सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी है.

झारखंड के मूल निवासी कलाकार ही उठा सकेंगे लाभ

योजना का लाभ झारखंड के मूल निवासी कलाकारों को मिलेगा. इसमें वृद्ध कलाकार, गंभीर रूप से बीमार कलाकार, स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकार और संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोककला, चित्रकला, मूर्तिकला समेत अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन प्रपत्र के साथ आयु प्रमाण-पत्र, वार्षिक आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक खाते का विवरण, कला क्षेत्र में उपलब्धियों, सम्मान और पुरस्कारों के प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे. वहीं, गंभीर बीमारी या दिव्यांगता की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी देना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के सरकारी हैंगर की सुरक्षा होगी अभेद्य: वाई-फाई, सीसीटीवी और इंटरकॉम का होगा कायाकल्प

कैसे करें आवेदन?

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा है ताकि पात्र कलाकारों को किसी तरह की परेशानी न हो. योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रपत्र www.jharkhandculture.com पर उपलब्ध हैं. इच्छुक कलाकार आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, रांची में जमा कर सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *