राहुल दुबे गैंग पर हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार, बानादाग रेल साइडिंग के पास थी फायरिंग कर दहशत फैलाने की प्लानिंग

Hazaribagh: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राहुल दुबे गैंग के विरुद्ध...

Hazaribagh: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राहुल दुबे गैंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ग्राम रोतरा में राहुल दुबे गैंग के सदस्य जुटे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

एसआईटी टीम ने की छापेमारी

सूचना के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोतरा स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल (25 वर्ष), पिता स्व. रिजवान आलम, निवासी पगमील, आजाद नगर, पेलावल, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, पांच खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

बानादाग रेल साइडिंग में फायरिंग की थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बानादाग रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने जाने वाला था. इस मामले में लोहसिंघना थाना कांड संख्या-57/26 के तहत धारा 112(2)/61(2) बीएनएस एवं 25(1-बी)(ए)/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ALSO READ: हजारीबाग में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच आम लोगों का सहारा बना ई-रिक्शा

अन्य अपराधियों की तलाश में जारी है छापेमारी

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के विरुद्ध पूर्व में भी लगातार कार्रवाई की गई है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *