कोडरमा: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की...

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी/जीर्णोद्धार योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास निर्माण/जीर्णोद्धार योजना समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई.

छात्रवृत्ति और साइकिल योजना पर विशेष जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को आपसी समन्वय स्थापित कर छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन शीघ्र करने का निर्देश दिया. उन्होंने नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा.

Also Read: NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए NTA ने खोला ऑनलाइन पोर्टल, 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करने का आखिरी मौका

पात्र लाभुकों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत योग्य एवं पात्र लाभुकों को योजना से आच्छादित करने तथा योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए. साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला अग्रणी प्रबंधक विमल झा, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *