NewsWave Desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2026 के अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है. परीक्षा शुल्क की वापसी (रिफंड) को आसान बनाने के लिए एजेंसी ने एक नया पब्लिक नोटिस जारी करते हुए ऑनलाइन बैंक डिटेल्स सबमिट करने की विशेष सुविधा शुरू कर दी है. अब उम्मीदवार सीधे पोर्टल पर जाकर अपने रिफंड का दावा कर सकते हैं.

सिर्फ 27 मई तक का है समय
अगर आप भी अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो बिना समय गंवाए नीट यूजी 2026 के ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर विजिट करें. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉग इन करने के बाद आपको रिफंड लिंक पर क्लिक करना होगा.
Also Read: चूल्हा बुझा, पेट खाली, झारखंड में 4 हजार आउटसोर्स कर्मी 5 महीने से वेतन को तरस रहे
इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म में आपको अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, बैंक खाता संख्या और बैंक का नाम दर्ज करना होगा. सुरक्षा के लिए कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड की जा सकती है.
गलती की कोई गुंजाइश नहीं
एनटीए ने सख्त हिदायत दी है कि बैंक डिटेल्स केवल एक बार ही सबमिट की जा सकेंगी, इसके बाद सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा. यह विंडो 22 से 27 मई (रात 11:50 बजे) तक ही खुली है. साथ ही एजेंसी ने छात्रों को किसी भी तरह का चार्जबैक क्लेम न करने की सलाह दी है. अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.
