पलामू सिविल सर्जन की अध्यक्षता में बैठक, कायाकल्प योजना की हुई समीक्षा

Palamu:के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें कायाकल्प योजना...

Palamu:के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें कायाकल्प योजना की प्रगति और इसके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. कायाकल्प योजना केंद्र सरकार की वर्ष 2015 में शुरू की गई एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है. जिसका मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च स्तरीय साफ सफाई और पूरी तरह से हाइजीनिक माहौल उपलब्ध कराना है. ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके. इस योजना के अंतर्गत कुल 12 से 19 मानक तय किए गए हैं, जो आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं और इन्हीं मानकों के आधार पर केंद्रीय टीम संबंधित स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल या फिजिकल वेरिफिकेशन कर उनकी मार्किंग तय करती है.

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक 

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में पलामू जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, ब्लॉक डेटा मैनेजर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मुख्य रूप से शामिल हुए. इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों में डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर, एपिडेमियोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी एश्योरेंस कंसलटेंट और डिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ मैनेजर सहित राज्य से आए स्टेट कंसलटेंट भी विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने सभी पदाधिकारियों को कायाकल्प योजना के सभी तय मानकों को ससमय पूरा करने और स्वास्थ्य केंद्रों की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

AlsoRead:सरायकेला: कारा सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी-एसपी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *