Palamu: झारखंड सरकार के द्वारा पांकी क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पांकी में नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने अपने कर-कमलों द्वारा नए भवन का उद्घाटन किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक किशोर कौशल, पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा पांकी अंचल के पुलिस निरीक्षक जीतराम महली उपस्थित रहे. कार्यक्रम की मेजबानी व संचालन पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया.
कई लोग रहे उपस्थित
समारोह के दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, निधि सिंह. प्रतिनिधि व राजनीतिक दल के नेता: विधायक प्रतिनिधि मिनटी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे, सुरेंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, प्रेम प्रसाद, लोकनाथ यादव, बृजदेव सिंह, नेहाल अंसारी, हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी, अनारीक ग्राम अबुल हसन, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी ,सुभाष चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह शंकर प्रसाद गुप्ता अजीत गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
बेहतर पुलिसिंग और जन-सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
नवनिर्मित थाना भवन के शुरू होने से अब पांकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए भवन के बन जाने से पुलिस कर्मियों को कार्य करने में सहूलियत होगी तथा थाने आने वाले आम फरियादियों को भी बेहतर और सुगम वातावरण मिल सकेगा. उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने भवन का जायजा लिया और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
ALSO READ : बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर पर कसा तंज, कहा- झारखंड के युवाओं की अनदेखी क्यों
