आद्रा मंडल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026’ के तहत स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान तेज

Adra: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में भारतीय रेल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक मनाए जा रहे “विश्व...

Adra division
स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान

Adra: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में भारतीय रेल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक मनाए जा रहे “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत

दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा आद्रा, भोजूडीह, बोकारो समेत अन्य स्टेशनों पर भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों एवं आम लोगों के लिए शीतल पेयजल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. स्काउट्स के स्वयंसेवक प्लेटफार्म पर घूम-घूम कर यात्रियों को पानी पिला रहे हैं.

वाटर कूलरों की निगरानी, सुरक्षित पेयजल पर जोर

अभियान के तहत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वाटर कूलरों की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी का कार्य भी किया जा रहा है. रेल प्रशासन ने कहा कि गर्मी में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों को रोकना प्राथमिकता है.

रेलवे कॉलोनियों में चला स्वच्छता अभियान

इसके अतिरिक्त भोजूडीह तथा आद्रा रेलवे कॉलोनियों में कचरा निस्तारण एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलाए गए. अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया. आद्रा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” का मुख्य उद्देश्य रेल परिसरों को स्वच्छ रखना और यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है. यह अभियान 5 जून तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: एक वर्ष बाद डीसी ने संभाला जियाडा क्षेत्रीय निदेशक बोकारो प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *