रांची: फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार के आरोप, BJYM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें झारखंड...

Ranchi: रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं. संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

“वसूली केंद्र” बना फार्मेसी काउंसिल: BJYM का आरोप

BJYM प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल अब एक “वसूली केंद्र” की तरह काम कर रहा है. उनके अनुसार फार्मेसी छात्रों से एडमिशन से लेकर नौकरी तक हर स्तर पर अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि नामांकन, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा, यहां तक कि इंटर्नशिप तक के लिए भी “रेट चार्ट” तय है.

गैर-सरकारी व्यक्ति को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार देने का आरोप

BJYM ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 18 महीनों से एक गैर-सरकारी व्यक्ति को रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. संगठन का कहना है कि यह व्यवस्था नियमों के खिलाफ है और इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं.

Also Read: BREAKING:केंद्र में आईजी रैंक में इम्पैनल हुए झारखंड कैडर के मयूर पटेल कन्हैयालाल समेत छह IPS, 68 अधिकारी शॉर्टलिस्ट, 55 के नाम खारिज

स्वास्थ्य विभाग और सरकार की मिलीभगत का आरोप

शशांक राज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग और सरकार की मिलीभगत से चल रहा है. उनका कहना है कि अवैध वसूली से प्राप्त धन का लाभ ऊपर तक पहुंचाया जा रहा है.

उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

BJYM ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. संगठन ने कहा कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को न्याय मिल सकेगा. संगठन ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वर्तमान रजिस्ट्रार को तत्काल पद से हटाया जाए और उन्हें आगे किसी प्रकार का एक्सटेंशन न दिया जाए, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *