अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Chakradharpur: अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में जारी लगातार छापेमारी के...

illegal liquor
विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Chakradharpur: अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में जारी लगातार छापेमारी के दौरान 25 व 26 मई को चक्रधरपुर तथा सदर थानाक्षेत्र में कुल 03 गिरफ्तारीयां की गई. 25 मई को सदर थाना के ग्राम: पामपाड़ा में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत के आलोक में सटीक आसूचना संकलित कर कृत छापेमारी में एक अभियुक्त को 5.625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बालजोरी तथा टुनिया मुण्डा साईं ग्राम से एक-एक अभियुक्त को अवैध चुलाई शराब की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया. दोनों छापेमारियों में कुल 15 (पंद्रह) लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गई.

यह भी पढ़ें: 75% स्थानीय आरक्षण पर सरकार घिरी, आजसू ने बताया ‘झूठा वादा’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *