Bermo: बेरमाो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में प्रतिभा खोज क्लब और डीवीसी सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में विगत 17 मई से आयोजित समर कैंप का समापन समारोह बोकारो क्लब सभागार में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीवीसी सीएसआर के अंकित राज, एचआर के मोहम्मद उमैर सिद्दिकी, बद्री प्रसाद प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, राम कुमार यादव, शशि रंजन मौजूद रहे. समारोह की शुरुआत क्लब की छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य और गायन से हुई, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चियों की इस शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति की अतिथियों ने जमकर सराहना की.

डॉ. लंबोदर महतो ने की बच्चों के हुनर की तारीफ
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. लंबोदर महतो ने क्लब के 15 वर्षों से किये जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के हुनर की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्लब के प्रयासों को सराहा. वहीं विशिष्ट अतिथि अंकित राज ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए डीवीसी सीएसआर की ओर से भविष्य में भी हर संभव और सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा.
कार्यक्रम को कोच शिबू प्रजापति, बद्री प्रसाद प्रजापति और कुलदीप प्रजापति ने भी संबोधित किया और बच्चों को खेल तथा कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस पूरे समारोह का मंच संचालन कार्मेल स्कूल की शिक्षिका प्रतिमा ठाकुर और वेटगे पब्लिक स्कूल की आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से कुशलतापूर्वक किया. समापन के मौके पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने समर कैंप में शामिल सभी बेहतर प्रशिक्षणार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया.
यह भी पढ़ें: नीमडीह पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 5 गुम मोबाइल किए बरामद, एसडीपीओ ने धारकों को सौंपे
