कोडरमा में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के पास मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

ROAD ACCIDENT
Scorpio hits divider near Charadih

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के पास मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर अपने परिवार के साथ चतरा में बेटी के शादी संबंधी कार्यक्रम में शामिल होकर स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चाराडीह के पास वाहन का अगला चक्का अचानक निकल गया. इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घायलों में फुलिया बिरहोर (50), देवेंद्र बिरहोर (35), अनिता बिरहोरनी (40), मुनियता बिरहोरनी (20) और सविता बिरहोर (15) शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: हजारीबाग से चोरी हुई कार कोडरमा से बरामद, एक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *