सरायकेला : गम्हरिया स्टेशन के पास होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को...

गम्हरिया स्टेशन

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. रेलवे अंडरपास के समीप स्थित गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में एक गोली विशाल के कमर में लगी. जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

10 की संख्या में आए थे हथियारबंद अपराधी

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की है. रोजमर्रा की तरह होटल संचालक विशाल गोराई अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में अचानक पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने विशाल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से गम्हरिया रेलवे स्टेशन और अंडरपास के आसपास अफरा-तफरी मच गई. जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत और तत्परता दिखाई. लहूलुहान हालत में पड़े विशाल गोराई को आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज किया. चिकित्सकों के अनुसार घायल विशाल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. गोलीबारी की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

ALSO READ : SC के अंतरिम आदेश को CJP ने किया नामंजूर, प्रवक्ता ने कहा – प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस हो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *