Ranchi: राजधानी रांची के सोनाहातू इलाके से पुलिस ने दो वारंटियों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी का नाम संजय कुमार महतो व एक अन्य है. वहीं पांच वारंटी भागने में सफल रहा है. सोनाहातू थाने की पुलिस ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
यह कार्रवाई महेंद्रा फाइनेंस केस से जुड़े एक मामले में की गई है. हालांकि, पुलिस छापेमारी के दौरान पांच अन्य वारंटी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी अपने घर में आया हुआ है. इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
Read Also: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
