Palamu: भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए JSLPS संकुल संगठनों द्वारा पनशाला (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया. यह जनहितकारी पहल सखी मंडल की दीदियों द्वारा संचालित की जा रही है, जिसके तहत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों पर लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

सखी मंडल की दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने महिला समूहों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है. इससे समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है.
जिले के चैनपुर, रामगढ़, तरहसी, मेदिनीनगर, हरिहरगंज, पिपरा सहित विभिन्न प्रखंडों के संकुल संगठनों द्वारा पनशाला का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियों ने भाग लेकर this अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी.
ALSO READ: आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्ज्ञान उत्सव में झारखंड के 50 बच्चों ने लिया भाग
