झारखंड में उद्योगों की गुणवत्ता को मिलेगी नई उड़ान: जीडको खरीदेगा हाईटेक ‘मौसम और मजबूती’ जांचने वाली मशीनें

– केंद्र सरकार के रैंप प्रोग्राम के तहत झारखंड के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, टेस्टिंग लैब को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप...

– केंद्र सरकार के रैंप प्रोग्राम के तहत झारखंड के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, टेस्टिंग लैब को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने की तैयारी

Ranchi: झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उत्पादों की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. झारखंड इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य में दो बेहद महत्वपूर्ण और आधुनिक औद्योगिक टेस्टिंग मशीनों यूटीएम 10 केएन और वेदर व मीटर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पूरी कवायद केंद्र सरकार द्वारा समर्थित कार्यक्रम के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य झारखंड के औद्योगिक ढांचे और प्रयोगशालाओं को मजबूत करना है.

क्या हैं ये मशीनें और क्यों हैं झारखंड के लिए जरूरी

आम जनता और स्थानीय उद्योगों के लिए यह जानना जरूरी है कि आने वाले उपकरण क्या काम करते हैं. यूटीएम यह एक ऐसी मशीन है जो किसी भी मटीरियल (जैसे प्लास्टिक, रबर, धातु या धागा) की मजबूती, खिंचाव झेलने की क्षमता और दबाव सहने की ताकत को सटीक तरीके से मापती है. वेदर मीटर यह उपकरण कृत्रिम रूप से धूप (सटीक सौर विकिरण), बारिश और नमी जैसा मौसम तैयार करता है. इसके जरिए यह टेस्ट किया जाता है कि कोई उत्पाद या मटीरियल बाहरी वातावरण और कड़े मौसम में कितने सालों तक टिक पाएगा. इन दोनों मशीनों के झारखंड में इंस्टॉल होने से स्थानीय उद्योगों को अपने उत्पादों की टेस्टिंग के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

ALSO READ: मंईयां सम्मान सत्यापन में अव्यवस्था, कागजात जमा करने के लिए भटक रहीं महिलाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *