+2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में विभागीय परीक्षा आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त और उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में राजपत्रित पदाधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय परीक्षा आयोजित...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में राजपत्रित पदाधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा निर्धारित समय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त तरीके से जारी है. आज आयोजित परीक्षा में जनजातीय भाषा विषय की परीक्षा ली गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए.

परीक्षा के सुचारू संचालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन में लगाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ALSO READ: BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, धमकी देने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन पर दिया गया जोर

निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्था, उपस्थिति, अनुशासन तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर बल दिया. साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो तथा परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *