Palamu: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च सदर थाना से निकल कर ग्राम जोड़, खनवा, भासुही, सुआकौड़िया, चियांकी, भाीमगड़ा पहुंचा. मौके पर पुलिस ने लोगों से सौहार्द व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम व थाना प्रभाारी अफजल अंसारी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस बल सभी क्षेत्रों में तैनात रहेगा. किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दें ताकि कार्रवाई की जा सके. नमाज अदा करने के दौरान मस्जिदों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. कोई भाी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो या कोई बात शेयर नहीं करेंगे, जिससे तनाव पैदा हो. ऐसा करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. फ्लैग मार्च में एएसआई तिलेश्वर रजक, एएसआई संजय दूबे, एसआई विवेक कुमार, एएसआई सुजीत पांडेय, चंद्रशेखर दूबे, योगेंद्र पासवान, टेरेसा मिंज, रामनवमी पूजा के जेनरल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, टाईगर कुमार, संतोष गुप्ता, समेत कई लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रांची: घरेलू विवाद में महिला पर रिवॉल्वर के बट और तलवार से हमला, प्राथमिकी दर्ज
