Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: मनातू में 4 एकड़ में फैली अफीम की फसल को किया गया नष्ट

पलामू: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को चार एकड़ में...

पलामू: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को चार एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया. मनातू थाना क्षेत्र के करमा गांव स्थित जंगली इलाकों में वन भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया है.  पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मनातू थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करमा के सुदूर जंगली क्षेत्रों और वन विभाग की भूमि पर बड़े पैमाने पर पोस्ता (अफीम) की खेती की जा रही है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए मनातू थाना के पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के जवानों की एक टीम गठित कर संबंधित स्थान पर छापेमारी की गई. ​मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस बल ने पाया कि करीब चार एकड़ के विस्तृत क्षेत्रफल में अफीम की फसल लहलहा रही थी. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही पूरी फसल को काटकर और नष्ट कर उसे पूरी तरह विनष्ट कर दिया. पुलिस अब इस अवैध खेती के पीछे शामिल मुख्य सरगनाओं और खेती करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संलिप्त व्यक्तियों के नाम और पते सत्यापित किए जा रहे हैं. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत ‘वन वाद’ दर्ज किया जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *