पाकुड़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत

Pakur: पाकुड़ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली...

Pakur: पाकुड़ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है. आसमान में छाए बादल, ठंडी हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज की है, जिससे पूरा माहौल सुहावना हो गया है.

बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पाकुड़ और आसपास के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों ने भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत की सांस ली है.

ALSO READ: मानसून 2026 पर IMD की बड़ी चेतावनी, देश के कई हिस्सों में कम बारिश का अनुमान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *