जमशेदपुर पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एक साथ 16 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

जमशेदपुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है. गुरुवार की...

transfer
transfer

जमशेदपुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है.
गुरुवार की देर रात जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर भी किया गया है.

प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव:

– साकची थाना: बागबेड़ा के थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव अब साकची के नए प्रभारी होंगे

– सीतारामडेरा थाना: साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

– बर्मामाइंस थाना: सीतारामडेरा के निवर्तमान प्रभारी निरंजन कुमार अब बर्मामाइंस थाना संभालेंगे.

– टेल्को थाना: जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

– सिदगोड़ा थाना: साकची सीसीआर में तैनात फैज़ अहमद को सिदगोड़ा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

transfer list
transfer list

Read Also: ग्रामीण कार्य विभाग के 50 इंजीनियरों के पास कोई काम नहीं

सर्किल इंस्पेक्टरों की नई तैनाती:

थाना प्रभारियों के साथ-साथ सर्किल इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. बर्मामाइंस के पूर्व प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह अब मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर होंगे. मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेष कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है.
Read Also: आयुष्मान कार्ड खो गया? मुफ्त इलाज पाने का आसान तरीका जानें

घाटशिला, बोड़ाम और जादूगोड़ा में नए थाना प्रभारी:

जमशेदपुर कोर्ट सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. नीरज कुमार को बोड़ाम और ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा थाना की कमान दी गई है. इसके प्रशासनिक सुधार के तहत कुछ कड़े कदम भी उठाए गए हैं, जिनमें बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को उनके पदों से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *