कलश स्थापना के साथ 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र, 27 को रामनवमी

रांची : रांची में 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. इस दिन कलश स्थापना के साथ मां...

रांची : रांची में 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा आरंभ होगी. कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:32 बजे से 12:21 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है.

नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की होगी पूजा
नवरात्र के दौरान अलग-अलग तिथियों पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी. 24 मार्च को बेलवरण होगा और इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप की आराधना की जाएगी. इस दिन शाम 6:54 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी. 25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा की जाएगी. इसी दिन से पंडालों में मां की विधिवत पूजा-अर्चना भी शुरू हो जाएगी.

महाअष्टमी पर निकलेगी झांकी, मंदिरों में होगा विशेष श्रृंगार
26 मार्च को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन कई स्थानों पर महाअष्टमी की झांकी भी निकाली जाएगी. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है, जबकि गमन मुर्गा पर माना गया है.

रामनवमी और महानवमी का बनेगा खास संयोग
27 मार्च को महानवमी और रामनवमी का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन दोपहर 12:02 बजे तक नवमी तिथि रहेगी, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है. इस समय पुनर्वसु नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है.

रामनवमी से पहले निकलेंगे मंगलवारी जुलूस
रामनवमी से पहले शहर में परंपरागत मंगलवारी जुलूस भी निकाले जाएंगे. पहला मंगलवारी जुलूस 10 मार्च को निकलेगा. दूसरा जुलूस 17 मार्च को और तीसरा मंगलवारी जुलूस 24 मार्च को निकाला जाएगा. इन जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां
• 19 मार्च: वासंतिक नवरात्र प्रारंभ और कलश स्थापना.
• 24 मार्च: बेलवरण, मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा.
• 25 मार्च: महासप्तमी, मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा.
• 26 मार्च: महाअष्टमी, झांकी और विशेष पूजा.
• 27 मार्च: महानवमी और रामनवमी, दोपहर 12:02 बजे तक नवमी तिथि.
• 28 मार्च: दशमी, मां दुर्गा का गमन मुर्गा पर होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *