Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: होली के जश्न में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर...

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार दास के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

डीजे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान मोहल्ले में डीजे बज रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय कुमार दास पर चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल अजय कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: जमशेदपुर पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एक साथ 16 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह हुट्टी बाजार स्थित हटिया गेट के सामने सड़क जाम कर दिया. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम हटवाया.

सरकार हर संभव मदद करेगी

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *