डीवीसी बोकारो थर्मल के तीन अधिकारी व कर्मी हुए सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में डीवीसी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह...

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में डीवीसी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को आयोजित समारोह में 31 मई को सेवा से विरमित होने वाले कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई.

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में सीएंडआई विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (उपकरण) इन्द्रनील मैत्रा, उच्च विद्यालय की टीजीटी शिक्षिका फुलमंती लकड़ा और सीएंडआई विभाग के ब्रह्मानंद पासवान शामिल रहे. सभी अपने परिजनों के साथ समारोह में उपस्थित हुए.

एचओपी ने की सेवाकाल की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए सीजीएम सह एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के लंबे और निष्कलंक सेवाकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने संस्थान और संयंत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की. इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निगम के साथ जुड़े अपने दशकों पुराने अनुभव और संस्मरण साझा किए, जिससे समारोह का माहौल भावुक हो गया.

ALSO READ: 1 जून से बस यात्रा होगी महंगी, कोडरमा से कई रूटों का किराया 30 प्रतिशत तक बढ़ा

समारोह में मैनेजर एचआर सुनील कुमार, एसके ओझा, पीके सिंह, सूरज कुमार तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *