रेलवे का विशेष अभियान 1 जून से, ट्रेनों में आगजनी रोकने की दी जायेगी जानकारी

Hazaribagh : पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 1 जून से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों...

Hazaribagh : पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 1 जून से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है.इस अभियान के तहत ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, स्टेशन और रेल परिसर में सुरक्षा नियमों के पालन और यात्रियों को सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया जाएगा. रेलवे प्रशासन का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी और समय पर सतर्कता बरतकर बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है.

पांच रेल मंडलों में चलेगा अभियान

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत धनबाद, डीडीयू, हाजीपुर, समस्तीपुर और दानापुर रेल मंडलों में आग से बचाव को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं. स्टेशनों और ट्रेनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेगी. अभियान को प्रभावी बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

धूम्रपान पर सख्ती, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में बीड़ी, सिगरेट अन्य किसी भी प्रकार के धूम्रपान से बचने की अपील की है. अधिकारियों के अनुसार आग लगने की कई घटनाएं लापरवाही से फेंके गए सिगरेट या बीड़ी के टुकड़ों के कारण होती हैं. ऐसे में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कोयला ढुलाई वाले मार्गों पर विशेष सतर्कता

कोडरमा जंक्शन और हजारीबाग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का संचालन होता है. बानादाग़ साइडिंग, हजारीबाग टाउन, धनबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से कोयले की आपूर्ति डीवीसी के केटीपीएस, एनटीपीसी बाढ़ और देश के अन्य राज्यों तक जाती है. कई बार मालगाड़ियों में लदे कोयले से धुआं या आग निकलने की घटनाएं सामने आती हैं. जिन्हें फायर ब्रिगेड की सहायता से नियंत्रित किया जाता है. ऐसे में रेलवे द्वारा शुरू किया जा रहा यह अभियान आग से बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. रेल प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है.

 

ALSO READ : JTET में बड़ा बदलाव: अब प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका, 50 हजार युवाओं के लिए खुला रास्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *