मन की बात में रांची की गूंज: पीएम मोदी ने बढ़ाया शहर का मान, खिलाड़ियों का किया सम्मान

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद करते हुए...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद करते हुए झारखंड की राजधानी रांची को राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई. रविवार को प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जहां भीषण गर्मी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी, वहीं रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता का विशेष उल्लेख कर शहर का मान बढ़ाया.

भीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सभी लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और सरकारी विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है. उन्होंने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की.

रांची की खेल मेजबानी की सराहना

रांची के लिए गर्व की बात बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया. यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि झारखंड की खेल मेजबानी क्षमता को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया. प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, गुरिंदर वीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी. उनके इस उल्लेख से रांची के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read: झारखंड पुलिस: एक ही ट्रेनिंग, दो नियम; दारोगा बने योग्य तो एएसआई की प्रोन्नति पर क्यों लगी रोक? 

खेल विशेषज्ञों ने बताया बड़ा प्रोत्साहन

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि ‘मन की बात’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम में रांची का जिक्र होना राज्य के खेल ढांचे और उभरती प्रतिभाओं के लिए बड़ा प्रोत्साहन है. इससे आने वाले समय में झारखंड को और बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी. गौरतलब है कि रांची लगातार खेल आयोजनों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहा है, और प्रधानमंत्री के इस उल्लेख ने शहर की उपलब्धियों पर एक और मुहर लगा दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *