Bokaro: बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पीछे से सिक्स यूनिट तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ और गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है. इससे यात्रियों, स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और DVC मार्केट के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
STP कार्य के बाद बढ़ी समस्या
STP का कार्य कर रही कंपनी द्वारा सड़क पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाने और बारिश के कारण वहां पानी भर गया है. इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.
मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू सिंह ने DVC प्रबंधन और कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सात दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

ALSO READ: करमटोली तालाब होगा अतिक्रमण मुक्त, सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव के लिए नगर आयुक्त के निर्देश
कंपनी ने दिया जल्द सुधार का भरोसा
वहीं कंपनी के क्वालिटी इंजीनियर सूरज प्रसाद ने कहा कि दो दिनों के अंदर गड्ढों को भरकर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को सुचारु कर दिया जाएगा.
