अधूरा सड़क कार्य लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी

Palamu : कुट्टी मोड़ से रामगढ़ होते हुए हुटार तक प्रस्तावित सड़क विकास कार्य लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण...

Palamu : कुट्टी मोड़ से रामगढ़ होते हुए हुटार तक प्रस्तावित सड़क विकास कार्य लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण क्षेत्र के लोगों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला. बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सड़क निर्माण कार्य को अविलंब शुरू कराने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य ठप रहने से क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जर्जर सड़क और उड़ती धूल के कारण राहगीरों, छात्रों, मरीजों एवं वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य बंद रहने के बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.

सड़क निर्माण में देरी पर बवाल, सांसद प्रतिनिधि ने बताई रुकावट की वजह

इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंभू राम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और सड़क निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना माननीय सांसद के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुई है, लेकिन कुछ रैयतों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है. शंभू राम ने कहा कि जैसे ही संबंधित रैयतों को भूमि अधिग्रहण की राशि का भुगतान हो जाएगा, सड़क निर्माण कार्य पुन: तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत तिवारी, उलडंडा मुखिया पति महेंद्र प्रसाद सोनी, मुकेश प्रसाद, राजा असारी, बाबर मियां, जैनुल असारी, फूल कुमारी देवी, आशा देवी, सरस्वती देवी, वसीम हजाम, नसीम ठाकुर तथा रावण पंचायत समिति सदस्य पति विनोद राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

Also Read : असम से झारखंड लौट रहे पोकलेन ऑपरेटर 10 दिनों से लापता, सीएम हेमंत सोरेन ने डीसी-एसपी को दिए कार्रवाई का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *