रांची में बजाज फाइनेंस के MD राजीव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: रांची साइबर क्राइम थाना में बजाज फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजीव जैन और अन्य...

Ranchi: रांची साइबर क्राइम थाना में बजाज फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजीव जैन और अन्य शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी रांची की रहने वाली महिला कारोबारी अनामिका अग्रवाल की शिकायत पर कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड T20 लीग में बालूमाथ के युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर  

फर्जी दस्तावेज पर लोन बांटकर महिला का CIBIL स्कोर किया खराब

आरोप है कि उन्होंने अज्ञात जालसाजों के साथ मिलकर पीड़िता के पैन और आधार कार्ड का दुरुपयोग किया. फर्जी लोन मंजूर किए और बाद में लोन न चुकाने पर पीड़िता का सिबिल (CIBIL) स्कोर पूरी तरह खराब कर दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब रांची के कांके रोड स्थित मान सरोवर अपार्टमेंट में रहने वाली अनामिका अग्रवाल अपने ब्यूटी पार्लर बिजनेस के विस्तार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचीं. उन्होंने अपने मौजूदा ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी को बढ़ाकर एक करोड़ करने के लिए आवेदन किया था. लेकिन बैंक मैनेजर ने उनका आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड से उनके नाम पर तीन लोन चल रहे हैं इस वजह से उनका सिबिल स्कोर गिरकर मात्र 628 रह गया था. उन्हें बताया गया कि फर्जी आधार-पैन पर उक्त लोन बांटे गए थे. पीड़िता अनामिका अग्रवाल ने जो लोन लिया ही नहीं उसे चुकाने के लिए धमकी दी. उसके बाद महिला ने रांची सिविल कोर्ट में कंप्लेन केस की. कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: अनीता देवी हत्याकांड पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘BJP राजनीति बंद करे, दोषियों को बचाने वालों का इतिहास जनता जानती है’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *