चास व बोकारो में पुलिस ने निकाला मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च, खुले में शराब पीने वालों को चेताया

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशन में चास एवं चीरा चास, जोधाडीह मोड़, तलगड़िया मोड़, सेक्टर 12 मोड़, नया मोड़...

Chas Police
पुलिस ने निकाला मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशन में चास एवं चीरा चास, जोधाडीह मोड़, तलगड़िया मोड़, सेक्टर 12 मोड़, नया मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रविवार शाम मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व चास एसएससी वेंदत शंकर ने किया.

पुलिस ने शराब पीने वालों को चेतावनी देते हुए खदेड़ा

चास क्षेत्र सहित 12 मोड़ व नया मोड़ क्षेत्र की शराब दुकानों तथा आसपास के होटलों में पुलिस ने धमक दी. वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को चेतावनी देते हुए खदेड़ा. चास एसएससी वेंदत शंकर ने बताया कि यह अभियान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाया गया. कहा कि पुलिस क्षेत्र में स्थित आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी से अपील की है, कि वे किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की. पुलिस ने कहा कि ऐसी निगरानी व फ्लैग मार्च नियमित करने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में बजाज फाइनेंस के MD राजीव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *